मन की बात में मोदी बोले- कश्‍मीर में शांति दुश्‍मनों को रास नहीं आ रही

April 28, 2025 1:06 AM
Modi K Man ki Bat

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ (Modi K Man Ki Bat) के 121वें एपिसोड में पहलगाम में मारे गए लोगों को याद किया। उन्होंने कहा- इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक है। दुनिया भी हमारे साथ है। इस हमले के पीड़ित परिजनों को न्याय जरूर मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि कश्मीर में शांति लौट रही थी, यही बात जम्‍मू-कश्‍मीर के दुश्‍मनों को रास नहीं आया। कश्‍मीर में लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी। आगे उन्‍होंने दोषियों पर सख्‍त एक्‍शन लेने की बात कहते हुए कहा कि हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोर जवाब दिया जाएगा।

मन की बात में पीएम ने पूर्व इसो चीफ डॉ. कस्‍तूरीरंगन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत जिन सेटेलाइट का उपयोग करता है, उनमें से कई डॉ. कस्तूरीरंगन की देखरेख में लॉन्च की गई थीं। युवा पीढ़ी उनके कार्यों से बहुत कुछ सीख सकती है। उन्होंने हमेशा नवाचार को महत्व दिया। अपने रेडियो प्रोग्राम में पीएम ने भारत के युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि भारत के प्रति दुनिया का नजरिया हमारे देश के युवाओं ने बदल दिया है। भारत का युवा, साइंस और इनोवेशन की ओर बढ़ रहा है। ऐसे इलाके, जिनकी पहचान पहले पिछड़ेपन और दूसरे कारणों से होती थी, वहां भी युवाओं ने ऐसे उदाहरण प्रस्तुत किये हैं, जो हमें, नया विश्वास देते हैं।

अमेरिका की तरह स्‍पेस सेक्‍टर को प्राइवेट सेक्‍टर के लिए ओपन कर देने पर उन्‍होंने कहा कि इस नए मार्केट से आज बहुत से युवा स्पेस स्टार्टअप में नए झंडे लहरा रहे हैं। 10 साल पहले इस क्षेत्र में सिर्फ एक कंपनी थी, लेकिन आज देश में, सवा तीन सौ से ज्यादा कंपनी काम कर रहे हैं।

प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मोबाइल ऐप ‘सचेत’ की बात की। उन्‍होंने कहा कि ये ऐप आपको किसी प्राकृतिक आपदा में फंसने से बचा सकते हैं। खास बात ये है कि ‘सचेत’ क्षेत्रीय भाषाओं में भी कई सारी जानकारियां उपलब्ध कराता है। इसके अलावा उन्‍होंने 5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के एक साल पूरे होने पर कहा कि देश-भर में मां के नाम पर 140 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए गए हैं। उन्‍होंने आगे भी इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की।

Modi K Man Ki Bat : म्‍यांमार में ऑपरेशन ब्रह्मा का किया जिक्र, इथोपिया में NRI के प्रयास की तारीफ भी की

पीएम ने एक महीने के दौरान दुनिया के अन्‍य देशों में भारत की तरफ से की गई मदद का भी जिक्र किया। उन्‍होंने पिछले महीने म्यांमार में आए भूकंप को लेकर कहा- वहां बहुत बड़ी तबाही हुई। भारत ने म्यांमार के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया, जिससे मलबे में फंसे लोगों को समय रहते बचाया गया। इसके अलावा अफ्रीका के इथोपिया में प्रवासी भारतीयों के एक अभिनव प्रयास का पता चला है। वहां रहने वाले भारतीयों ने ऐसे बच्चों को इलाज के लिए भारत भेजने की पहल की है जो जन्म से ही हृदय की बीमारी से पीड़ित हैं। ऐसे बहुत से बच्चों की भारतीय परिवारों द्वारा आर्थिक मदद भी की जा रही है। अगर किसी बच्चे का परिवार पैसे की वजह से भारत आने में असमर्थ है, तो इसका भी इंतजाम, हमारे भारतीय भाई-बहन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now