March For Democracy Live : SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट मार्च

लेंस डेस्क। इंडिया ब्लॉक का (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च कुछ देर में शुरू होगा। राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता बस में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब से बाराखंभा रोड पहुंच रहे हैं। यहां से मार्च का आगाज होगा।

इससे पहले राहुल गांधी ने करीब 40 मिनट तक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने मार्च को शिवजी की बारात की तरह बताया और कहा कि इसमें कोई भी शामिल हो सकता है। ज्ञानेश कुमार से बात होने के सवाल पर राहुल ने कहा कि उनके मैसेज आते हैं और वे यह प्रेस कॉन्फ्रेंस भी देख रहे होंगे।

रविवार को विपक्षी सांसदों ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत को पत्र लिखकर ज्ञापन सौंपने का समय मांगा था। सीजेआई ने पहले कहा कि उन्होंने उसी रात जवाब दे दिया था। ख़बरें आई की उनके पास समय नहीं है लेकिन विरोध के बाद अगले दिन उन्होंने अपना बयान दिया कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। कोई भी आम नागरिक या जनप्रतिनिधि याचिका दाखिल कर सकता है। कोर्ट कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now