बीजापुर में 35 लाख के इनामी 6 माओवादियों का आत्मसमर्पण, चार ओडिशा में थे सक्रिय

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर (Bijapur) जिले में 35 लाख रुपए के इनामी छह माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इनमें चार पीपीसीएम (PPCM) और दो पार्टी सदस्य शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, चार माओवादी ओडिशा में सक्रिय थे, जबकि दो पश्चिम बस्तर डिवीजन के संगठन से फरार चल रहे थे।

चार माओवादियों पर आठ-आठ लाख का इनाम

आत्मसमर्पण करने वालों में रानी सोढ़ी उर्फ संध्या, पांडो पोड़ियम उर्फ सस्मिता, सुक्कू कुड़ियम उर्फ संतोष, कोसा माड़वी उर्फ सतीश, देवे मड़कम उर्फ जन्नी और लालू ताती शामिल हैं। इनमें चार पर आठ-आठ लाख, एक पर दो लाख और एक पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था।

पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता

पुलिस के अनुसार, कुछ माओवादी ओडिशा में कंपनी नंबर-08 और वरिष्ठ माओवादी नेताओं की सुरक्षा में तैनात थे। वहीं, कुछ बस्तर में माओवादी गतिविधियों और सुरक्षा बलों पर हमलों से जुड़े रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि शासन की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों के अभियानों से प्रभावित होकर इन कैडरों ने आत्मसमर्पण किया। इसमें डीआरजी बीजापुर और सीआरपीएफ की 170वीं बटालियन की अहम भूमिका रही। सभी को पुनर्वास नीति के तहत सहायता दी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now