सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जंतर-मंतर से हटा प्रदर्शन स्थल का दर्जा, दिल्ली पुलिस ने तय कीं 3 नई जगहें

सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) में स्पेशल सुनवाई और जनजीवन को सामान्य करने की सख्त हिदायतों के तुरंत बाद दिल्ली में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर वर्षों पुराने आधिकारिक प्रदर्शन स्थल ‘जंतर-मंतर’ को डी-नोटीफाई (सूची से बाहर) कर दिया है।

केंद्रीय दिल्ली में लगातार होने वाले विरोध-प्रदर्शनों के कारण लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम, आम नागरिकों को होने वाली असुविधा और वीआईपी सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब जंतर-मंतर की जगह राजधानी में धरने और प्रदर्शनों के लिए तीन नए स्थान *रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी ग्राउंड (CBD Ground) तय किए गए हैं।

यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान लागू प्रतिबंधों, मेट्रो बंद करने और अंधाधुंध हिरासतों को लेकर पुलिस-प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई थी। कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिए थे कि जब तक अत्यधिक आवश्यकता न हो बैरिकेड्स हटाए जाएं, मेट्रो-इंटरनेट सामान्य किया जाए और नागरिकों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का सम्मान हो।

इसके तुरंत बाद जारी दिल्ली पुलिस के नए आदेश (स्टैंडिंग ऑर्डर) के अनुसार, अब इन तीन नए चिन्हित मैदानों में सार्वजनिक प्रदर्शन आयोजित करने के लिए संशोधित एसओपी (SOP) अलग से जारी की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now