राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को लेकर क्या सनसनीखेज खुलासा कर डाला ? मचा हड़कंप !

लेंस डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिल्ली को किला बना दिया गया है। ट्रेनें और बसें रोकी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस के गुंडे महिलाओं को मार रहे हैं। राहुल के मुताबिक पुलिसकर्मी भी पूछ रहे हैं कि उनसे लोगों को क्यों पिटवाया जा रहा है।

राहुल गांधी बोले- ‘हम कई मोर्चों पर लड़ रहे हैं और जीत रहे हैं’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि यह लड़ाई कई मोर्चों पर चल रही है। उन्होंने बताया कि इसमें धारणा की लड़ाई, मनोवैज्ञानिक लड़ाई, कानूनी लड़ाई और राजनीतिक लड़ाई शामिल है। राहुल ने दावा किया कि विपक्ष इन सभी मोर्चों पर लड़ रहा है और जीत भी रहा है।

राहुल गांधी ने इसे देश की जनता की अभिव्यक्ति, भविष्य और सम्मान की लड़ाई बताया। उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और युवाओं से अपील की कि वे इसमें शामिल हों। उनके मुताबिक यह आपकी आवाज, आपकी इज्जत और आपके भविष्य की लड़ाई है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूरी ब्लूप्रिंट है। उन्होंने जोर दिया कि यह लड़ाई संविधान को बचाने की है। इसमें व्यक्तिगत महत्व नहीं है, बल्कि देश और संविधान का महत्व है।

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सीधे संबोधित करते हुए कहा कि वे जानते हैं उनकी हालत क्या है। उन्होंने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पा रहे हैं। राहुल ने कहा कि वे उन्हें नहीं छोड़ेंगे और पूछा कि चुनाव आयोग के अन्य आयुक्तों के सवाल के बावजूद वे इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं।

राहुल गांधी का बड़ा दावा- ‘केंद्र के 200 अफसर हमारे संपर्क में’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि केंद्र सरकार के करीब 200 अधिकारी उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि ये अधिकारी उन्हें लगातार जानकारी दे रहे हैं। राहुल के मुताबिक इनमें से कई अधिकारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और चुनाव आयोग में भी तैनात हैं।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजीत डोभाल और ज्ञानेश कुमार समेत कुछ लोग वोट चोरी करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने हिंदुस्तान को हाईजैक कर लिया है। राहुल ने दावा किया कि विपक्ष इस विभाजन को लगातार बढ़ा रहा है।

विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर रोक और बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहा है। राहुल ने 10 अक्टूबर को प्रदर्शनकारियों की हिरासत और कथित मारपीट का भी विरोध किया। प्रदर्शन के कारण जनपथ और मंडी हाउस समेत कई मेट्रो स्टेशन बंद हैं।

इंडिया ब्लॉक आज सुप्रीम कोर्ट तक ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ निकालेगा। विपक्षी नेता दोपहर कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड जंक्शन पर जुटेंगे। विपक्ष का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट तक इस तरह का मार्च पहली बार निकाला जा रहा है।

राहुल ने पिछले दिनों के अनुभव बताते हुए कहा कि पहले इलेक्शन कमीशन जाना चाहा तो रोका गया, बसों में डाला गया। जंतर-मंतर और राजघाट पर भी पिटाई हुई। अब वे सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान में कहीं नहीं लिखा कि मुख्य न्यायाधीश से विरोध मार्च के जरिए मिलना जरूरी है। कानूनी रास्ता अपनाना चाहिए। वहीं सीजेपी के सौरव दास ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख और समय बताए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now