छत्तीसगढ़ GST विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 ज्वाइंट कमिश्नरों का तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जीएसटी (GST) विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग के 10 ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। राज्य सरकार ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

सोनल के. मिश्रा को BIU की कमान

जारी आदेश के मुताबिक, ज्वाइंट कमिश्नर सोनल के. मिश्रा को बिजनेस इंटेलिजेंस यूनिट (BIU) का प्रमुख बनाया गया है। वहीं, अब तक BIU में पदस्थ ज्वाइंट कमिश्नर नरेंद्र वर्मा को वहां से हटा दिया गया है।

10 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव

सरकार ने विभाग के कुल 10 ज्वाइंट कमिश्नरों की पदस्थापना में बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत बिजनेस इंटेलिजेंस यूनिट की जिम्मेदारी भी बदली गई है। संबंधित अधिकारियों की नई पदस्थापना सरकारी आदेश के अनुसार होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now