नेशनल ब्यूरो,नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी Mamata Banerjee ने मंगलवार को प्रेस को संबोधित किया है। उन्होंने एक बार फिर 100 सीटें चुराने का आरोप लगाया और कहा कि हम हारे नहीं हैं. हमारी 100 सीटें चुरा ली गई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई बीजेपी से नहीं थी। यह चुनाव आयोग से थी। मुख्य चुनाव आयुक्त इस चुनाव के खलनायक हैं। लोकतंत्र के लिए यह एक काला दिन है।
उन्होंने कहा है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी क्योंकि उनकी पार्टी ने चुनाव नहीं हारा है। उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलकर चुनाव और लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को लूटने का आरोप लगाया। एक बार फिर 100 सीटें चुराने का आरोप लगाया और कहा कि हम हारे नहीं हैं. हमारी 100 सीटें चुरा ली गई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई बीजेपी से नहीं थी। यह चुनाव आयोग से थी। मुख्य चुनाव आयुक्त इस चुनाव के खलनायक हैं। लोकतंत्र के लिए यह एक काला दिन है।
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव से दो दिन पहले चुनाव आयोग ने हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। बीजेपी और चुनाव आयोग ने मिलकर हमारे खिलाफ लड़ाई लड़ी है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री भी इसमे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने बहुत ही गंदे खेल खेले हैं। मैंने ऐसा चुनाव पहले कभी नहीं देखा।
ममता बनर्जी 2011 में सत्ता में आई थीं. इसके बाद से लगातार तीन चुनाव में उनकी पार्टी टीएमसी जीत रही थी. 2021 में टीएमसी ने 214 सीटें जीती थीं। लेकिन इस बार उनकी पार्टी 80 सीटों पर सिमट गई. इस बार बंगाल में ऐसी भगवा लहर चली कि टीएमसी सिर्फ 80 सीटें ही जीत पाई। ममता बनर्जी खुद भवानीपुर से 15 हजार से ज्यादा वोटों से हार गईं।उन्हें दूसरी बार बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने हराया।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी पहली बार सरकार बनाने जा रही है। बंगाल में बीजेपी ने 207 सीटें जीत ली हैं। बंगाल में बीजेपी का ये अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इस बार बीजेपी का वोट शेयर 45.84 प्रतिशत रहा। जबकि, टीएमसी का वोट शेयर घटकर 40.80 प्रतिशत पर आ गया।
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव से दो दिन पहले चुनाव आयोग ने हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। बीजेपी और चुनाव आयोग ने मिलकर हमारे खिलाफ लड़ाई लड़ी है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री भी इसमे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने बहुत ही गंदे खेल खेले हैं। मैंने ऐसा चुनाव पहले कभी नहीं देखा।
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर बीजेपी के साथ मिलकर धांधली करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने से इंकार कर दिया है। ऐसे में क्या हो सकता है? आइए जानते हैं
राज्यपाल मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने के लिए कह सकते हैं या सदन में बहुमत साबित करने के लिए विशेष सत्र बुला सकते हैं। नई विधानसभा के गठन के बाद, यदि मुख्यमंत्री सदन में बहुमत खो देते हैं, तो अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें हटाया जा सकता है। यदि मुख्यमंत्री पद छोड़ने से पूरी तरह इनकार करते हैं, तो राज्यपाल राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजकर बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश कर सकते हैं।
न्यायिक समीक्षा: इस गतिरोध के समाधान के लिए मामला अदालत में जा सकता है, जहां संविधान के अनुसार अंतिम निर्णय लिया जाता है












