7 जुलाई को छत्तीसगढ़ आएंगे मल्लीकार्जुन खड़गे, रायपुर में होगी बड़ी सभा

June 23, 2025 7:58 PM
Mallikarjun Kharge

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। खड़गे इस दौरान रायपुर में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। सचिन पायलट ने मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे की जानकारी साझा की है। Mallikarjun Kharge

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने बताया कि आज चार महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गई थीं।  पहली बैठक पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की हुई जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश के वर्तमान राजनैतिक हालात तथा प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा किया। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस के द्वारा पिछले माह चलाये गये आंदोलनों के बारे में बैठक में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि आगामी 7 जुलाई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं संगठन महासचिव वेणु गोपाल राव की महति सभा होगी। खाद, बीज की कमी, अवैध शराब बिक्री, युक्तियुक्तकरण से स्कूलों की बंद, बिगड़ती कानून व्यवस्था, धान की खराबी जैसे मुद्दों पर आने वाले समय में सरकार के खिलाफ और प्रभावी आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories