रायपुर ग्रामीण में बड़ी लूट: ज्वेलरी स्टोर के मैनेजर पर हमला, करीब 1 करोड़ के गहने-नकदी ले उड़े बदमाश

Raipur rural

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से लगे रायपुर ग्रामीण (Raipur rural) जिले खरोरा इलाके में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाशों ने मंगलवार की शाम खरोरा के महावीर ज्वेलर्स के नरदहा स्थित ब्रांच के मैनेजर पर हमला कर करीब 1 करोड़ रुपये के गहने और नकदी लूट लिए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, महावीर ज्वेलर्स के मैनेजर टीकाराम शर्मा रायपुर के नरदहा स्थित ब्रांच से दुकान बंद कर बाइक से खरोरा लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब साढ़े 7 बजे, रास्ते में बिजली कड़की तो वे रुक गए। इलाके में बिजली गुल थी। इसके बाद वे आगे बढ़े तो दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर डंडे से हमला कर दिया।

सिर पर डंडे से वार की वजह से वे गिर गए और बेहोश हो गए। हमले के बाद बदमाश मैनेजर के पास मौजूद झोला छीनकर फरार हो गए। झोले में करीब 350 ग्राम सोना, 10 किलो चांदी और नकदी रकम रखी थी। कुल लूट की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रायपुर ग्रामीण की एसपी मनीषा ठाकुर रावटे और रायपुर सिटी के डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला मौके पर पहुंचेऔर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

हालांकि, शुरुआती जांच में पुलिस इस घटना को लेकर कुछ संदेह भी जता रही है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल घायल मैनेजर का इलाज जारी है और पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें: रायपुर में सनसनीखेज गोलीकांड: पारिवारिक विवाद में जीजा ने सालियों पर चलाई गोली, एक की मौत, एक गंभीर

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now