रायपुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर गाली-गलौज और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। मामले में सामाजिक नेता उमेश बघेल की शिकायत पर रायपुर के सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज किया गया है।
सिविल लाइन टीआई यामन देवांगन ने बताया कि उमेश बघेल की शिकायत पर BNS की धारा 296, 196 और 353(2) के तहत FIR दर्ज किया गया है। शिकायत में सोशल मीडिया पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ता उमेश बघेल ने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पर किए गए कथित पोस्ट/टिप्पणियों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आपत्तिजनक सामग्री किस अकाउंट से पोस्ट की गई थी और उसके पीछे कौन व्यक्ति है।
सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।









