राहुल गांधी मिले केन-बेतवा परियोजना के प्रभावितों से, कहा-‘आदिवासी भाई-बहनों की लड़ाई में हम साथ हैं’

लेंस डेस्क। दिल्ली में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi से छतरपुर और पन्ना जिलों के किसानों व आदिवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित इन लोगों ने उन्हें बताया कि इस परियोजना के साथ पन्ना के मझगवां बांध और रुंझ परियोजना में विस्थापन और भ्रष्टाचार हो रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें आंदोलन की जानकारी पहले से थी और वे चिंतित थे कि आदिवासियों, बुजुर्गों और महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है।उन्होंने कहा कि इतनी ज्यादा गड़बड़ी का अंदाजा नहीं था। राहुल गांधी ने साफ शब्दों में बताया कि कांग्रेस पार्टी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और आदिवासी भाई-बहनों की लड़ाई में वे उनके साथ हैं।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now