तो ऐसे साधेगी युवाओं को मोदी सरकार, जानिये क्या है ‘वन डे, वन यूनिवर्सिटी’ प्रोग्राम

मोदी सरकार(Modi government) युवाओं से सीधा संवाद बढ़ाने के लिए ‘वन डे, वन यूनिवर्सिटी’One University कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इसके तहत हर दिन एक केंद्रीय मंत्री किसी एक विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे। मंत्री छात्रों से उनकी समस्याओं और चिंताओं पर बात करेंगे। साथ ही देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर युवाओं का नजरिया समझेंगे और उनके लिए चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगे। इस कदम का मकसद खासकर जेन-जेड युवाओं से सीधे जुड़ना बताया जा रहा है।

पीटीआई के अनुसार शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी और युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया को इस पूरे कार्यक्रम के तालमेल की जिम्मेदारी दी गई है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में भी इस योजना पर चर्चा हुई। हालांकि मंत्रियों के दौरे का पूरा कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है। यह फैसला हाल के युवा प्रदर्शनों के बाद आया है।

दिल्ली में 20 जुलाई को हुए एक मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद विरोध बढ़ा था। इसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया था। पीएम मोदी हालफिलहाल मे सोशल मीडिया पर भी कई बार युवाओं को संबोधित किया है।गौरतलब है कि इस बार लाल किले से 15 अगस्त का सम्बोधन पहली बार इंस्टाग्राम में लाइव किया गया है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now