रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 42 आईएएस और 1 आईएफएस अधिकारी के दायित्वों में बदलाव किया है। इस फेरबदल में 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, साथ ही कई विभागों के अपर मुख्य सचिव (ACS), प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह को ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी देते हुए पावर कंपनियों का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं निहारिका बारिक को गृह विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।
अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, साथ ही उन्हें विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। दूसरी ओर, गृह विभाग के एसीएस मनोज पिंगुआ को वन विभाग का मुखिया बनाया गया है।
सरकार के इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को सुशासन और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में इन बदलावों का असर जमीनी स्तर पर देखने को मिल सकता है।
देखें तबादला आदेश
chhattisgarh 42 ias and 1 ifs officers including collectors of 6 districts replaced by therevenuelens










