किचन में घुसा तेंदुआ, भतीजे को बचाने गए चाचा पर किया हमला

June 21, 2025 1:56 PM
leopard attack

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर के दुधवां गांव में आज सुबह एक तेंदुए का शावक आ जाने से हड़कंप मच गया। सुबह 6 बजे तेंदुए ने अचानक एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस हमले में एक बच्चाए भी मामूली रूप से जख्मी हो गया है। बताया जाता है तेंदुआ गांव के एक घर में घुसकर छुप गया है, जिसे रेस्यू हय करने के लिए वन विभाग और स्थाानीय पुलिस की टीमें लगी हैं।

घायल बच्‍चा

जानकारी के अनुसार, सरोना वन परिक्षेत्र क्षेत्र के एक घर के किचन में तेंदुए का शावक घुस गया। घर में चाचा और भतीजा मौजूद थे। घर से बाहर निकलते समय में तेंदुए का चाचा वेद प्रकाश से सामना हुआ। दोनों एक दूसरे को देख का अलग अलग दिशाओं में भागे। तभी वेद प्रकाश को याद आया कि घर में उनका भतीजा डिकेश्वजर भी मौजूद है। वह भतीजे को लेने के लिए घर में घुसे कि तेंदुए के शावक ने उन पर हमला कर दिया। इस आपाधापी में वेद प्रकाश तो घायल हुए ही उनका भतीजा भी घायल हो गया।

जिस घर में छुपा है तेंदुआ का शावक, उसके बाहर जुटे लोग

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल ले गए। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल और पिंजरा लगा दिया गया है। वहीं, गांव के लोगों ने मांग की है कि तेंदुए को जंगल से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए।

गांव में रेस्‍क्‍यू आपरेशन के दौरान जुटे ग्रामीण

इससे पहले 11 जून को उसी गांव में एक और तेंदुआ देखा गया था, जिसके बाद ग्रामीणों में डर का माहौल था। अब तक इस क्षेत्र में कुल 4 तेंदुए देखे गए हैं, जिनमें से एक पकड़ा जा चुका है, जबकि तीन अभी भी जंगल में हैं। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुओं की मौजूदगी को लेकर पूरी निगरानी की जा रही है और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now