कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं खान सर, बोले थे – ‘फायरिंग शुरू करो तालेश्वर’

Khan Sir

नई दिल्ली। खान सर बनाम रोशन आनंद केस में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर कथित हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 2 जून की रात को Khan Sir यानि फैजल खान के कोचिंग के बाहर पत्थरबाजी और मारपीट हुई।

शुरू में खान सर ने दावा किया कि 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई। इसके बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के रोशन आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन, बाद में एक वीडियो सामने आया, जिसमें खान सर के गार्ड की ओर से ही गोली चलाई जा रही है।

वीडियो आने के बाद पूरा मामला पलट गया। खान सर के दोनों गार्डों को हिरासत में ले लिया गया। अब खान सर (फैजल खान) के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है और उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। पटना में दो कोचिंग संस्थानों के बीच वर्चस्व की लड़ाई की चर्चा देश भर में है।

पटना में खान सर और रोशन आनंद के बीच विवाद गहराता जा रहा है। इस बीच ज्ञान बिंदु कोचिंग के बाहर किसी ने गोबर फेंका है। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।पटना पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक जारी पटना रेंज के डीआईजी ने सभी सीनियर पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई है। जल्द ही पुलिस खान सर के खिलाफ बड़ा एक्शन ले सकती है।

खान सर ने ही गोली चलाने को कहा, गार्ड का बड़ा खुलासा

कदमकुआं थाने में दर्ज एफआईआर से खान सर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हिरासत में लिए गए गार्ड ने पुलिस को बताया कि गोली चलाने का आदेश खान सर ने ही दिया था। उन्होंने कहा था – “खड़े क्या देख रहे हो, गोली चलाओ, जो होगा मैं देख लूंगा।”

एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खान सर क्लासरूम में अपने चिर-परिचित अंदाज में झगड़े के बाद आरोपियों की पहचान कराते दिख रहे हैं। खा सर के खिलाफ पटना के कदमकुआं थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

वीडियो में दो लोग हवाई फायरिंग करते दिखे। खान सर के दो गार्डों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।प्रयुक्त हथियार जब्त कर FSL जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर होगी।

बार-बार बयान बदल रहे हैं खान सर

फैजल खान पहले कह रहे थे कि ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से फायरिंग हुई। बाद में उन्होंने कहा कि पुलिस समय पर नहीं पहुंची, इसलिए सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई गई। शुरू में उन्होंने पुलिस की तारीफ भी की थी।

पटना पुलिस FSL रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद फैजल खान की गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस के आला अधिकारी बैठक कर रणनीति बना रहे हैं। गार्डों ने कबूल लिया है कि उन्होंने ही गोली चलाई थी। पटना पुलिस जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है।

कोचिंग संस्थान से एक गाड़ी ढंके शीशों वाली निकली है संभवतः उसमें खान सर हैं। वकीलों का जमावड़ा शुरू हो गया है।खान सर का असली नाम उनका असली नाम फैजल खान है। उम्र 33 साल। मगध यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।

ज्ञान बिंदु कोचिंग के संस्थापक रोशन आनंद पहले से जेल में हैं। उनके छात्र उनकी रिहाई और खान सर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पटना में Khan Sir की कोचिंग पर हमला, गार्ड की पिटाई-पथराव, ज्ञान बिंदु कोचिंग डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार, कोचिंग आज बंद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now