Kerala Election 2026: LDF ने जारी किया घोषणापत्र, 50 प्रतिशत सरकारी नौकरियां महिलाओं के लिए आरक्षित

April 5, 2026 2:23 PM

Kerala Election 2026 केरल विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) ने गुरुवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अन्य वामपंथी नेताओं के साथ मिलकर ‘प्रगतिशील केरल’ नाम से यह घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में LDF ने केरल से गरीबी पूरी तरह मिटाने का वादा किया है। साथ ही चलने-फिरने में अक्षम (बिस्तर पर पड़े) मरीजों की संपूर्ण देखभाल और फ्री इलाज का भी वादा किया गया है। छोटे व्यवसायियों को 5 लाख रुपये तक ब्याज-मुक्त ऋण और हर परिवार को 25 लाख रुपये की बीमा योजना देने का भी ऐलान किया गया है।

LDF के घोषणापत्र की अन्य प्रमुख बातें

कल्याणकारी पेंशन को बढ़ाकर ₹3,000 करना
राज्य के सभी ग्रेजुएट युवाओं को नौकरी सुनिश्चित करना (60,000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य)
50 प्रतिशत सरकारी नौकरियां महिलाओं के लिए आरक्षित
युवा उद्यमियों को ब्याज-मुक्त ऋण
केरल में हाई-स्पीड उत्तर-दक्षिण रेल कॉरिडोर बनाना

घोषणापत्र जारी करने के बाद पिनाराई विजयन ने कहा, ‘यह घोषणापत्र केवल वादों की सूची नहीं है, बल्कि केरल को एक विकसित राज्य बनाने का खाका है। LDF का इतिहास रहा है कि हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा भी करते हैं। हम कृषि, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव लाना चाहते हैं।’

केंद्र पर आरोप

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केंद्र सरकार पर केरल की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनौतियों के बावजूद LDF राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

इससे पहले विपक्षी गठबंधन UDF ने भी अपना घोषणापत्र जारी किया था, जिसमें छात्राओं को ₹1,000 मासिक सहायता और ओमन चांडी के नाम पर ₹25 लाख स्वास्थ्य बीमा का वादा किया गया है। अब केरल चुनाव में LDF, UDF और NDA के बीच त्रिकोणीय मुकाबला और तेज हो गया है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now