सांसद कल्याण बनर्जी ने पीएम के सामने ऐसा क्‍या किया कि वायरल हो गया वीडियो

February 3, 2026 9:40 PM
Kalyan Banerjee viral video

नई दिल्‍ली। बजट सत्र के दौरान लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी का एक वीडियो काफी चर्चा में है। इस क्लिप में वे सदन के वेल में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ठीक सामने खड़े होकर जोर-जोर से नारे लगा रहे हैं।  सदन की यह घटना सोमवार  की है।

एक अन्य टीएमसी सांसद के साथ मिलकर कल्याण बनर्जी ने इस दौरान लगातार नारेबाजी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कई बार उन्हें अपनी जगह पर वापस जाने और शांत रहने के लिए कहा, मगर उन्होंने इस निर्देश को अनसुना कर दिया और विरोध जारी रखा।

बीच-बीच में राजनाथ सिंह ने भी हाथ के इशारे से उन्हें जाने का संकेत किया, लेकिन कल्याण बनर्जी ने अपनी बात नहीं मानी और नारेबाजी करते रहे।

आपको बता दें कि इससे पहले भी कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें वे सदन के भीतर और बाहर मिमिक्री करते हुए नजर आते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now