गुवाहाटी टेस्ट में 408 रन से हारा भारत, दक्षिण अफ्रीका ने 25 साल बाद किया क्लीन स्वीप

November 26, 2025 4:31 PM
Ind Vs RSA Test

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भारत को 408 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Ind Vs RSA Test) में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है। यह उपलब्धि प्रोटियाज टीम ने 25 साल बाद हासिल की है। इससे पहले 2000 में साउथ अफ्रीका ने भारत को उसके घर में 2-0 से हराया था।

इससे पहले कोलकाता टेस्ट में अफ्रीकी टीम ने भारत को 30 रन से हराया था, और अब गुवाहाटी में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए भारतीय टीम को रन के अंतर से उसकी सबसे बड़ी टेस्ट हार दे दी।

549 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया दूसरी पारी में पूरी तरह बिखर गई और सिर्फ 140 रन पर सिमट गई। रवींद्र जडेजा ने संघर्ष करते हुए सर्वाधिक 54 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की तरफ से साइमन हार्मर ने गेंदबाजी में कहर बरपाते हुए 6 विकेट झटके।

पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने 489 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत केवल 201 रन ही बना सका था। 288 रन से पिछड़ने के बाद दक्षिण चौथे दिन साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 260/5 पर घोषित कर दी थी। इसके जवाब में भारत 140 रन ही बना सका।

साउथ अफ्रीका ने भारत को उसके घर में आखिरी बार साल 2000 में क्लीन स्वीप किया था।

अब 2025 में वही इतिहास फिर दोहराया गया है। यह जीत खास इसलिए भी है, क्योंकि भारतीय टीम घरेलू मैदानों पर दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में मानी जाती है।

पहले टेस्ट के दौरान भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा को ‘बौना’ कह दिया था। इसके बाद यह सीरीज़ मैदान के बाहर भी काफी चर्चा में रही।

408 रन की यह हार, भारत की घरेलू मैदान पर सबसे बड़ी, और ओवरऑल टेस्ट इतिहास में रन के अंतर से अब तक की सबसे बड़ी हार है।

इससे पहले 2004 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को नागपुर में 342 रन से हराया था।

यह भी पढ़ें : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हराया, हार्मर रहे गेमचेंजर

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now