[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
खेल

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हराया, हार्मर रहे गेमचेंजर

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: November 16, 2025 2:48 PM
Last updated: November 16, 2025 2:48 PM
Share
India vs South Africa, 1st Test
India vs South Africa, 1st Test
SHARE

India vs South Africa, 1st Test: ईडन गार्डन्स के मैदान पर रविवार 16 दिसम्बर को भारत को बड़ा झटका लगा। दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम को 30 रनों से करारी शिकस्त दी, जिससे दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारतीय बल्लेबाजों की दूसरी पारी ने मैच का फैसला कर दिया, जहां 124 रनों के आसान लगने वाले लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम सिर्फ 93 रन पर ढेर हो गई। यह हार भारत के लिए खासा निराशाजनक रही क्योंकि घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 साल बाद ऐसी पराजय मिली है।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और पहली पारी में 159 रन बनाए। जवाब में भारत ने 189 रन ठोककर 30 रनों की बढ़त ली। फिर अफ्रीकी टीम ने दूसरी पारी में 153 रन जोड़े, भारत को 124 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन चेजिंग में भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे और बाकी खिलाड़ी भी पिच की उछाल भरी गेंदबाजी का शिकार बने।

भारत की दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने 31 रनों की पारी से संभाला, जबकि रवींद्र जडेजा (18) और ध्रुव जुरेल (13) ने छोटी-मोटी कोशिश की। अक्षर पटेल ने केशव महाराज पर चौके-छक्के जड़कर उम्मीद जगाई, लेकिन गलत शॉट पर आउट हो गए। ऋषभ पंत (2), केएल राहुल (1), कुलदीप यादव (1) और जसप्रीत बुमराह (0*) नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के साइमन हार्मर ने कमाल की गेंदबाजी की, हार्मर ने चार विकेट लिए, जबकि मार्को यानसेन और केशव महाराज ने दो-दो विकेट चटकाए। एडेन मार्करम को एक विकेट मिला।

यह जीत दक्षिण अफ्रीका के लिए ऐतिहासिक रही। टीम ने सिर्फ तीन दिनों में मैच खत्म कर भारत को हराया और ईडन गार्डन्स पर सबसे कम स्कोर (124) डिफेंड करने का 53 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। ईडन गार्डन्स पर सबसे लोएस्ट टोटल डिफेंड होने का रिकॉर्ड पहले 192 रन का था, जो कि 1972 में हुआ था. लेकिन,अब 53 साल बाद साउथ अफ्रीका ने 124 रन ईडन गार्डन्स पर डिफेंड कर उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

भारत अब दूसरे टेस्ट में वापसी की कोशिश करेगा, जो पुणे में खेला जाएगा। गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाजी सुधारना होगा। दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी लाइन-अप ने साबित कर दिया कि वे किसी भी पिच पर खतरनाक हो सकते हैं। क्रिकेट फैंस की नजरें अब इस सीरीज के रोमांच पर टिकी हैं , क्या भारत बाउंस बैक करेगा या अफ्रीकी टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी?

TAGGED:1st Test matchIndia vs South AfricaLatest_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article bihar oath ceremony बिहार में सरकार गठन की तैयारियां तेज, जानिए क्‍या है फॉर्म्युला?  
Next Article Maharashtra Student Death देर से स्‍कूल पहुंचने पर ऐसी सजा कि छात्रा की चली गई जान, मां ने लगाया आरोप
Lens poster

Popular Posts

शराब घोटाले का चालान लेकर राजीव भवन पहुंची ED, महामंत्री गैदु काे थमाई चालान की कॉपी और लौट गई

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन (Rajiv Bhawan) में…

By दानिश अनवर

KBC में कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका के आने से क्‍यों हो रहा विवाद?

नई दिल्‍ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रसारित होने वाले कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के…

By अरुण पांडेय

RBI ने कहा – भारतीय कृषि को प्रभावित कर रहा मौसम, क्या उर्वरा शक्ति हो रही कमजोर?

द लेंस डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक की ताजा मासिक बुलेटिन में जलवायु परिवर्तन और चरम…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

Bailadila Forest
लेंस रिपोर्ट

हसदेव के बाद अब बैलाडीला की बारी, खत्‍म होने वाले हैं जंगल, पहाड़ और डायनासोर युग की वनस्‍पतियां भी 

By बप्पी राय
BJP MP MLA Training
छत्तीसगढ़

अमित शाह नहीं आएंगे मैनपाट, ऑनलाइन ही सांसदों और विधायकों को देंगे टिप्स

By Lens News
Bihar SIR
देश

सार्वजनिक होगी बिहार के हटाए गए 65 लाख मतदाताओं की पहचान

By आवेश तिवारी
Abusive words for PM Modi
देश

वोटर अधिकार यात्रा के मंच से पीएम मोदी के लिए अपशब्‍द पर घमासान

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?