राजस्थान में भाजपा विधायक के पीए की पत्नी पंचायत चुनाव हारीं तो हटवा दी स्ट्रीट लाइटें

नई दिल्ली। राजस्थान(Rajasthan) के टोंक जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां भाजपा विधायक रामसहाय वर्मा के निजी सहायक (पीए) की पत्नी पंचायत चुनाव हार गईं, तो नाराज होकर उन्होंने एक गांव से स्ट्रीट लाइटें हटवा दी गईं। राजस्थान में शुक्रवार को ग्रामीण चुनाव के नतीजे जारी किए गए। चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली और भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा।

राजस्थान जिला परिषद और पंचायत समिति के परिणामों में कांग्रेस ने स्पष्ट जीत हासिल की। जिला परिषद की 1271 सीटों में से कांग्रेस 794 सीटें जीत चुकी हैं, जबकि 7520 सीटों में से 3738 सीट जीत चुकी है।

751 वोटों से हारी चुनाव

निवाई से भाजपा विधायक रामसहाय वर्मा के निजी सहायक (PA) आलोक शर्मा की पत्नी प्रियंका शर्मा पीपलू पंचायत समिति क्षेत्र में वार्ड-2 से चुनाव लड़ रही थीं। चुनावी परिणाम में वे 751 वोटों से हार गईं। बताया जा रहा है कि इसके बाद कथित तौर पर स्ट्रीट लाइटें हटवा दी गईं।

रिजल्ट आने के तीन घंटों में हटी लाइटें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोप है कि चुनाव परिणाम आने के महज 3 घंटे बाद ही बिजली विभाग की टीम गांव पहुंची और करीब 50 रोड लाइटें उतारकर ले गई। बताया गया कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका शर्मा ने वार्ड-2 के अंतर्गत गांवों और ढाणियों में करीब 50 रोड लाइटें लगवाई थीं।

24 अक्टूबर को लगी थी लाइटें

इस घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि ये स्ट्रीट लाइटें 24 अक्टूबर को लगाई गई थीं और 20 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित होने के लगभग तीन घंटे बाद इन्हें हटा दिया गया। वहीं, बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि ये लाइटें अवैध तरीके से लगाई गई थीं, इसलिए उन्हें हटाया गया।

बिजली विभाग बताया अवैध

मामला तूल पकड़ने के बाद बिजली विभाग के AEN ने बताया कि ये लाइटें अवैध रूप से लगाई गई थीं और टीम ने इन्हें हटाने से एक दिन पहले ही इनके बारे में पता लगा लिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब ये लाइटें लगाई गई थीं, तब विभाग की ओर से कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई और चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद ही इन्हें क्यों हटा दिया गया?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now