Raipur Breaking: महादेव घाट इलाके में मनचलों ने लड़कियों से की मारपीट, एक युवती की उंगली काटी, मुंह और शरीर पर आई गंभीर चोटें

Fight

रायपुर। राजधानी रायपुर के महादेव घाट इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुछ मनचले लड़कों ने लड़कियों के साथ मारपीट की है। बताय जा रहा है कि युवतियां बॉलीबॉल खिलाड़ी हैं। इसमें एक युवती की आधी उंगली भी बदमासों ने काट दी। युवती का मुंह और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पूरा मामले डीडी नगर थाना इलाके का है। लड़कियां बिलासपुर और कोरबा जिले की बताई जा रहीं है। Fight

जानकारी के अनुसार युवतियां महादेव घाट पर अपनी दोस्त का जन्मदिन मनाने गई हुईं थी। वहां से  लौटते वक्त युवतियों के साथ कुछ लड़कों ने बदसलूकी की। लड़कियों ने इस बात का विरोध किया तो लड़कों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मामला यहां नहीं रूका उन लड़कों ने लड़कियों को घसीटा, उन पर हमला भी किया। इससे लड़कियों को गंभीर चोटें भी आईं हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

रायपुर पश्चिम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलतराम पोर्ते ने बताया कि वीडियो अभी प्राप्त हुआ है। कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच की जा रही है।

ये है वायरल वीडियो

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा फ्रीलांस जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories