राहुल ने मीडिया, सिनेमा, खेल जगत की तस्वीरों को दिखाते हुए कहा ‘पूरे सिस्टम पर कब्जा’


नई दिल्ली। Rahul Gandhi ने कहा है कि पिछले दस सालों में डेढ़ करोड़ छात्रों से स्कॉलरशिप छीन ली गई। दस लाख से ज्यादा शिक्षकों के पर खाली हैं। राहुल ने कहा कि छात्रों के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को भविष्य नहीं दिख रहा।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान वो छात्रों से संवाद कर रहे थे। राहुल गांधी के कार्यक्रम के भारी भीड़ जमा हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहां पैर रखने की जगह नहीं थी।

राहुल ने यह भी कहा कि सिस्टम नहीं, छात्र देश का भविष्य हैं। सवाल पूछना छात्रों का स्वभाव है। छात्रों को रोजगार मिलना चाहिए। हर गरीब को शिक्षा मिलनी चाहिए। छात्र इस समय खुश नहीं बल्कि दबाव में हैं। शिक्षा पर सबका अधिकार है।

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बाबा रामदेव, रजत शर्मा, जय शाह, बृजभूषण शरण सिंह, अरनब गोस्वामी, कंगना रनौत ,गौतम अडानी, ज्ञानेश कुमार की तस्वीरों को दिखाते हुए कहा है कि इन लोगों ने पूरे सिस्टम पर कब्जा कर लिया हैं। यह छात्राें से नफरत करते हैं क्योंकि छात्र सवाल करते हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन NSUI को करारी शिकस्त मिली है। चारों पदों पर NSUI की हार हुई। इस हार के बीच राहुल गांधी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा इस हार को लेकर कांग्रेस पर चुटकी भी ले रही है।


कार्यक्रम में राहुल गांधी ने और क्या कहा

राहुल गांधी ने कहा:“सिस्टम ने हर संस्था पर कब्जा कर रखा है। सिस्टम ने भारत की हर संस्था पर एक न एक आदमी बिठाया हुआ है। जैसे गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को क्रिकेट की संस्था पर बिठाया हुआ है। ये सिस्टम ‘अंधभक्त’ चाहता है और ये सिस्टम ‘अंधभक्तों’ को तैयार करता है। अंधभक्त कहता है हिंदुस्तान को आजादी नहीं मिली।” देश के एक लाख स्कूल बंद हुए 55 फीसदी यूपी और एमपी में। हॉस्टल केवल 100 में से 14 बच्चों को मिल पाता है। दिल्ली में सत्या निकेतन की घटना का वीडियो भी राहुल ने दिखाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now