रायपुर । 26 अगस्त को नेपाल में आए त्रासदी से अब तक लोग उबर नहीं पाए हैं। नेपाल में अभी भी 6100 लोग लापता है वही करीबन 13,000 लोगों का रेस्क्यू किया गया है जबकि 1100 से भी ज्यादा लोगों के मौतों का आंकड़ा दर्ज किया गया है। ईशा फाउंडेशन(Isha Foundation) की ओर से 19 देशों के करीब 81 लोगों का एक दल भी नेपाल गया था और तिब्बत स्थित इमिग्रेशन सेंटर से उनकी वापसी थी लेकिन बाढ़ में आई तबाही ने अब तक उनमें से एक का भी पता नहीं चल पाया है।
इनमें से छत्तीसगढ़ के रायपुर और अंबिकापुर से ताल्लुकात रखने वाली मीना गुप्ता भी लापता है उनकी बहन डॉक्टर सीमा सिंघल ने मदद की गुहार लगाई है और भारतीय विदेश सचिव और सीएम विष्णु देव साय से भी मदद मांगी है । द लेंस से बातचीत के दौरान उन्होंने अपना दर्द साझा किया है, सुनिये बातचीत –











