दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने बिहारी पहचान पर डिलीवरी ब्वॉय के सीने में मारी गोली

Delhi Police

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बिहार के एक 21 वर्षीय युवक पांडव कुमार की दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के एक कांस्टेबल द्वारा कथित तौर पर गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना ने सियासी गलियारों में उबाल ला दिया है। इस घटना पर केंद्रीय मंत्री और लोजपा के प्रमुख चिराग पासवान ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है।

उन्होंने न केवल इस घटना की कड़ी निंदा की, बल्कि प्रवासी बिहारियों की सुरक्षा के लिए बिहार में एक अलग मंत्रालय बनाने की बड़ी मांग भी रख दी है।

दिल्ली में बिहार के मूल निवासी डिलीवरी बॉय की हत्या पर पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्सटेबल नीरज ने यह वारदात की। उसने बिहार निवासी युवक पांडव कुमार को सीने में गोली मार दी। उसने पांडव के साथी कृष्ण को भी गोला मारी जिससे वह घायल हो गया।

इस घटना को लेकर कई नेताओं ने तीखा रोष जताया है। इस घटना आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी और केंद्र व राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पांडव के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने सरकार से न्याय की मांग की है।

दिल्ली पुलिस के कॉन्सटेबल नीरज बलहारा ने पांडव से पूछा कि तू बिहार का रहनेवाला है? इसके बाद उसे और उसके साथी कृष्ण को गोली मार दी। गोली लगने से पांडव की मौके पर ही मौत हो गई और कृष्ण घायल हो गया। यह दोनों युवक बिहार के खगड़िया के मूल निवासी हैं। पांडव की मौके पर ही मौत हो गई और कृष्ण का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

चिराग पासवान ने कहा – नाकाबिले बर्दाश्त

चिराग पासवान ने पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए दो कहा कि किसी के साथ सिर्फ इसलिए हिंसा होना कि वह बिहार से ताल्लुक रखता है, कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह घटना जितनी दुखद है, उतनी ही निंदनीय भी। बिहारी होने की वजह से किसी की जान ले ली जाए, यह बात किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।

चिराग ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर से बात की है और उनकी पार्टी के सांसदों की एक कमेटी पीड़ित परिवार से मिलकर विस्तृत जानकारी लेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर वे जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।

प्रवासी मजदूरों के लिए अलग मंत्रालय की मांग

इस घटना के बहाने चिराग पासवान ने अपनी पुरानी मांग को फिर से दोहराया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लंबे समय से ‘प्रवासी मजदूर मंत्रालय’ बनाने की वकालत कर रही है।

चिराग के अनुसार, इस मंत्रालय के होने से देश या फिर विदेश में भी काम कर रहे करोड़ों बिहारी मजदूरों का एक पुख्ता और सटीक डेटा तैयार होगा। मंत्रालय के माध्यम से किसी भी आपात स्थिति या हिंसा की घटना में प्रवासियों को तत्काल कानूनी और आर्थिक मदद पहुंचाना आसान होगा। उन्होंने कहा कि ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ विजन का मुख्य उद्देश्य ही प्रवासियों को दूसरे राज्यों में सुरक्षा और सम्मान दिलाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now