लेंस डेस्क। चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में बुधवार को कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने मृतक सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को हत्या का दोषी करार दिया है। दोनों ने मिलकर सौरभ की हत्या की थी और शव को नीले ड्रम में छिपाया था। सजा का ऐलान 14 अक्टूबर को होगा। दोनों आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए।
लंबी सुनवाई के बाद फैसला
इस मामले में कोर्ट में कुल 126 तारीखें चलीं। 22 गवाहों के बयान दर्ज हुए। करीब 19 महीने की सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को दोषी पाया। पुलिस ने 1,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। 19 सितंबर को फैसला सुरक्षित रखा गया था।
क्या थी पूरी घटना?
सौरभ राजपूत मर्चेंट नेवी में काम करते थे और विदेश में तैनात थे। उनकी पत्नी मुस्कान का साहिल से प्रेम संबंध था। दोनों ने सौरभ को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
टाइमलाइन:
24 फरवरी 2025: सौरभ लंदन से मेरठ लौटे
3 मार्च 2025: मुस्कान ने सौरभ को नींद की दवा दी और साहिल के साथ मिलकर हत्या कर दी
4 मार्च: मुस्कान बेटी को मायके छोड़कर साहिल के साथ शिमला चली गई
18 मार्च: पुलिस ने घर से नीला ड्रम बरामद किया, जिसमें सौरभ का शव था
उसी दिन मुस्कान और साहिल गिरफ्तार
परिवार की मांग
सौरभ के भाई राहुल ने कहा कि परिवार शुरू से न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। उनकी मांग है कि दोनों को फांसी से कम सजा नहीं मिलनी चाहिए। अगर फांसी नहीं हुई तो वे सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे। कोर्ट ने कहा कि अपराध समाज में डर का माहौल बनाता है। अब 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।











