सेंट्रल जेल में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला

Ashish Shinde

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी रहे कांग्रेस नेता आशीष शिंदे पर सेंट्रल जेल में जानलेवा हमला हुआ है। आशीष पूर्व सीएम के करीब केके श्रीवास्तव को फरारी में मदद करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जेल में दो बदमाशों ने उस पर हमला किया है। आशीष के चेहरे, गले और हाथ में गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उसे ईलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल लाया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने आशीष को ऑब्जर्वेशन में रखा है। इस घटना के बाद एक बार फिर जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जेल में लंबे समय से बंद दो बदमाशों ने आशीष पर ब्लेड और कटनी से हमला किया है। जेल प्रहरियों ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया और काबू कर लिया है। हमले के पीछे कौन है, पुलिस की जांच पड़ताल में जुटी है।

आशीष जेल में बंद वकील और तांत्रिक केके श्रीवास्तव का करीबी माना जाता है। केके श्रीवास्तव स्मार्ट सिटी का काम दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपए की ठगी के आरोप में जेल में बंद हैं। उन्हीं से संबंधित केस में गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया था। आशीष पर आरोप है कि अगस्त 2024 में केके श्रीवास्तव पर एफआईआर के बाद से वह लगातार आशीष के साथ था।

इसे पढ़ें : 10 महीने से फरार केके श्रीवास्तव EOW की हिरासत में, भोपाल में पकड़ा गया, ब्यूरो के शराब घोटाले सहित 3 केस में भी नाम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now