DD News एंकर के खिलाफ सड़क पर उतरी यूथ कांग्रेस, राहुल गांधी पर लाइव शो में टिप्‍पणी के बाद बवाल

DD News Anchor Ashok Srivastava

नई दिल्‍ली। सार्वजनिक प्रसारक Doordarshan के चैनल DD News के एंकर अशोक श्रीवास्तव द्वारा लाइव डीबेट में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई अभ्रद्र टिप्‍पणी के खिलाफ आज यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। दिल्‍ली में दूरदर्शन ऑफिस के बाहर बड़ी संख्‍या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके अलावा कांग्रेस के अन्‍य बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर अशोक श्रीवास्तव की जमकर आलोचना की है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई उस क्लिप में एंकर ने राहुल गांधी को वीर सावरकर की चप्पल के तलवे में लगी धूल से भी कमतर बताया, जिसके बाद कांग्रेस खेमे में भारी आक्रोश फैल गया।

आज इस घटना के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली स्थित दूरदर्शन के मुख्य कार्यालय के बाहर जमा हुए और जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और एंकर के इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अशोक श्रीवास्तव की इस टिप्पणी की भारी निंदा की। उन्होंने इसे सार्वजनिक धन से चलने वाले प्रसारक के लिए पूरी तरह अनुचित और पक्षपातपूर्ण बताया।

विभिन्न मीडिया संगठनों और पत्रकारों ने भी इस मुद्दे पर कड़ी टिप्पणी की है। कई ने Doordarshan जैसी सरकारी संस्था की निष्पक्षता और पेशेवर आचार संहिता पर सवाल उठाए हैं। कुछ ने इसे करदाताओं के पैसे का दुरुपयोग कर किसी विशेष राजनीतिक एजेंडे को बढ़ावा देने का प्रयास बताया।

अभी तक DD News या एंकर अशोक श्रीवास्तव की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान या सफाई सामने नहीं आई है। हालांकि इतना जरूर है कि इस विवाद में जो पोस्‍ट समर्थन में की गई है उसे अशोक श्रीवास्तव ने अपने एक्‍स हैंडल से रीपोस्‍ट किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now