10 साल बाद कल रायपुर आएंगे दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु

Syedna Mufaddal Saifuddin

रायपुर। दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन (Syedna Mufaddal Saifuddin) सोमवार, 10 अगस्त को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। करीब 10 साल बाद वे रायपुर आ रहे हैं।

सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब मुंबई से फ्लाइट के जरिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रायपुर प्रवास के दौरान वे समाज के सदस्यों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ संवाद भी करेंगे।

धर्मगुरु अपने प्रवास के दौरान समाज के लोगों को आस्था, सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा, समाज सेवा और राष्ट्र सेवा जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। उनके आगमन को लेकर समाज के परिवारों में विशेष उत्साह है।

रायपुर दाऊदी बोहरा समाज के मीडिया समन्वयक इदरीस हैदरी के मुताबिक, करीब एक दशक बाद सैयदना साहब के रायपुर आने से समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। खासतौर पर बच्चों और युवाओं के लिए अपने धर्मगुरु से शहर में सीधे मिलने का यह विशेष अवसर होगा।

सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के रायपुर प्रवास के दौरान आमानाका में नवनिर्मित मस्जिद के उद्घाटन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित बताया जा रहा है। इसे लेकर समाज की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now