CPI(ML) Red Star का महंगाई के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान

CPI(ML) Red Star

रायपुर। भाकपा (माले) रेड स्टार (CPI(ML) Red Star) छत्तीसगढ़ ने देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

पार्टी के राज्य सचिव कॉमरेड सौरा ने मंगलवार को जारी एक प्रेस नोट में कहा कि देश की जनता आज अभूतपूर्व महंगाई की मार झेल रही है, जबकि सरकार कॉरपोरेट घरानों के हितों की रक्षा में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि भारतीय रुपये का मूल्य लगातार गिर रहा है और दूसरी ओर आम उपभोग की वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ईरान पर अमेरिकी–इजरायली हमले और होरमुज स्ट्रेट में तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में तेजी आई है, जिसका सीधा असर भारत की जनता पर पड़ रहा है।

पार्टी सचिव ने आरोप लगाया गया कि जब भारत को रूस से रियायती दरों पर कच्चा तेल मिल रहा था, तब रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियों ने इससे भारी मुनाफा कमाया, लेकिन आम जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिला। पार्टी ने कहा कि मोदी सरकार ने घरेलू स्तर पर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में राहत देने के बजाय लगातार बढ़ोतरी की है।

भाकपा (माले) रेड स्टार के अनुसार, विधानसभा चुनावों के बाद सरकार ने कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि का हवाला देकर पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ाए हैं। पार्टी का दावा है कि पिछले दस दिनों में चार बार ईंधन की कीमतों में वृद्धि हुई है, जिससे जनता की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि जीएसटी वसूली में बढ़ोतरी के कारण वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। इससे आम लोगों का जीवन और कठिन हो गया है।

कॉमरेड सौरा ने राज्य की सभी वामपंथी, प्रगतिशील और लोकतांत्रिक ताकतों से अपील करते हुए कहा कि महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक जनप्रतिरोध खड़ा किया जाए तथा उपलब्ध सभी लोकतांत्रिक माध्यमों से संघर्ष को मजबूत किया जाए।

यह भी पढ़ें: ‘न जवाब, न जिम्मेदारी, न शर्म’, CBSE पेपर चेकिंग गड़बड़ी मामले में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories