छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने कहा- ‘शिक्षक है, बोझ नहीं’

June 18, 2025 7:49 PM
Congress Protest

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन का ऐलान किया था। बुधवार से इस प्रदर्शन की शुरूआत हो चुकी है। कोंडागांव में पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के नेतृत्व में बुधवार के जंगी प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम, पूर्व विधायक संतराम नेताम और पूर्व मंत्री मोहन मरकाम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। Congress Protest

युक्तियुक्तकरण के खिलाफ प्रदर्शन की शुरुआत कांग्रेस भवन से हुई। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन से पहले पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद ‘शिक्षा न्याय यात्रा’ निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने ‘शिक्षक है, बोझ नहीं’, ‘युक्तियुक्तकरण वापस लो’ और ‘शिक्षा से खिलवाड़ बंद करो’ के नारे लगाए। शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस के जिला कार्यालय की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने दो बैरिकेड लगाए थे। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमा-झपटी हुई। इसमें एक पुलिस जवान घायल हो गया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष को भी चोटें आई हैं।

कार्यकर्ताओं ने घंटो तक सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में हजारो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now