कश्मीर में चिल्ला-कलां शुरू, 40 दिनों तक रहेगी कड़ाके की ठंड

December 21, 2025 1:57 PM

Chilla-e-kalan Kashmir : कश्मीर घाटी में सर्दियों का सबसे सख्त दौर ‘चिल्ला-कलां’ रात से शुरू हो गया है। फारसी भाषा में इसका मतलब ‘प्रचंड ठंड’ होता है। यह 40 दिनों तक चलता है, जिसमें तापमान अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच जाता है। इस दौरान पहाड़ बर्फ की मोटी चादर से ढक जाते हैं और श्रीनगर की मशहूर डल झील का पानी जमने लगता है। कई बार तापमान माइनस 6 डिग्री से भी नीचे चला जाता है, जिससे झील के बड़े हिस्से बर्फ बन जाते हैं।

कश्मीर की सर्दी तीन चरणों में बंटी होती है – सबसे ठंडा चिल्ला-ए-कलां (40 दिन), फिर चिल्ला-ए-खुर्द (20 दिन, थोड़ी कम ठंड) और आखिर में चिल्ला-ए-बच्चा (10 दिन, हल्की ठंड)। इस बार चिल्ला-ए-कलां की शुरुआत सूखे मौसम के साथ हुई है लेकिन घाटी के लोग मैदानों से पहाड़ों तक बारिश और बर्फबारी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। नवंबर-दिसंबर में अब तक कम वर्षा और बर्फ़बारी दर्ज हुआ है, जिससे सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि 22 दिसंबर के बाद बर्फबारी की संभावना है, जो लोगों को राहत दे सकती है। हालांकि, यह दौर स्थानीय लोगों और कश्मीरियों के लिए काफी मुश्किल भरा होता है क्योंकि कड़ाके की ठंड रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करती है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now