छत्तीसगढ़ में स्कूलों के समय में बदलाव, अब 7 बजे से 11 बजे तक खुलेंगे स्कूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी के मौसम के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने समय बदलाव का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब स्कूल सुबह 7 बजे से 11 बजे तक संचालित किया जाएगा। बढ़ते तापमान को देखते हुए , स्कूल शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। 23 जून तक स्कूल सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेंगे, इसके बाद से सामान्य समय के अनुसार स्कूलों का संचालन किया जाएगा। Schools timeing

बता दें , आज से स्कूली बच्चों को समर वेकेशन खत्म हो गया है। आज स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव आयोजित कर नए सत्र की शुरूआत की गई है। शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर और तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया। 18 जून को ब्लॉक स्तर पर और 20 जून को जिला स्तर पर शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now