एक दिन में बदला BJP का फैसला, ललित माखीजा की जगह डॉ. विमल चोपड़ा को बनाया चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रभारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा (BJP) में प्रकोष्ठों के प्रभारियों की नियुक्ति के बाद चिकित्सा प्रकोष्ठ को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी ने एक दिन पहले डॉ. ललित माखीजा को चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया था, लेकिन अब इस नियुक्ति को बदलते हुए डॉ. विमल चोपड़ा को चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रभारी बना दिया गया है।

2 सितंबर को भाजपा की ओर से जारी सूची में डॉ. ललित माखीजा को चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई थी। यह सूची प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी की गई थी और नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होने की बात कही गई थी।

एक दिन के भीतर ही पार्टी ने अपने फैसले में बदलाव कर दिया। संशोधित आदेश में डॉ. विमल चोपड़ा को चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।

डॉ. विमल चोपड़ा के लिए यह जिम्मेदारी नई नहीं है। वे इससे पहले भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रह चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं।

वहीं, वर्तमान में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. देवेंद्र कश्यप हैं।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories