बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने CM विष्णुदेव साय को लिखा पत्र, निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की मांग

बीजापुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने बताया कि बीजापुर विधायक Vikram Mandavi ने नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। पत्र में विधायक ने कहा कि बस्तर संभाग आदिवासी बहुल क्षेत्र है और बीजापुर जिला पहले नक्सल प्रभावित रहा है। इसी कारण कई गरीब, निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों को नक्सलियों के नाम पर जेल भेज दिया गया।

कम पढ़े-लिखे और आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण ये लोग न्यायालय तक नहीं पहुंच पाते जिससे वे सालों से जेल में बंद हैं। विधायक विक्रम मंडावी ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि अब बस्तर नक्सल मुक्त हो चुका है और हथियार सौंपकर आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार पुनर्वास नीति के तहत माफी दे रही है। ऐसे में नक्सली मामलों में फंसे निर्दोष आदिवासियों को भी माफी देकर जेल से रिहा किया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now