रायपुर के बेबीलॉन टावर में आग, सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला

September 3, 2025 12:41 PM
Babylon Tower

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक स्थित सात मंजिला कमर्शियल बेबीलॉन टावर में मंगलवार रात करीब 9 बजे भीषण आग लग गई। छठीं और सातवीं मंजिल पर लगी आग के कारण का पता नहीं चल पाया है। टॉप फ्लोर में करीब 40 लोग फंसे हुए थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

इन दोनों मंजिलों से कम से कम आठ लोगों को रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि आज में अभी कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं। टाॅवर के टॉप फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट में कई लोग फंसे हुए थे। आग की वजह से टॉवर की बिजली बंद कर दी गई, जिसकी वजह से लिफ्ट बंद हो गई और कई लोग फंस गए।

रेस्क्यू करने वाले बहादुर की जुबानीं सुनें, कैसे बचाई 8 लोगों की जान…

रेस्क्यू कर 8 लोगों को बचाने वाले उस बहादुर से द लेंस की बातचीत

पुलिस और फायर ब्रिगेड के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंच चुकी है। किसी कैजुअलिटी की आशंका को देखते हुए एंबुलेंस भी तैनात की गई है। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी है।

टॉवर में लगी आग बुझाने की कोशिश करती फायर ब्रिगेड की टीम।

रेस्क्यू कर लाए गए लोगों ने बताया कि धुएं भर जाने की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। मौके पर कलेक्टर गौरव सिंह और एसएसपी लाल उमेद सिंह भी मौजूद हैं। कलेक्टर ने रेस्क्यू के बाद कहा कि सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

मौेके पर कलेक्टर गौरव सिंह।

यह हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। दमकल कर्मियों और पुलिस का कहना है कि पहले आग पर काबू पाया जाएगा। उसके बाद जांच की जाएगी की, कि हादसा किस वजह से हुआ।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now