बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: लैंडिंग के दौरान Alliance Air फ्लाइट का टायर फटा, सभी यात्री सुरक्षित

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासा दाई केंवट एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली से बिलासपुर पहुंची Alliance Air की फ्लाइट के लैंडिंग के दौरान एक टायर अचानक फट गया। टायर फटने के बाद विमान रनवे पर ही रुक गया। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से बिलासपुर पहुंची Alliance Air की फ्लाइट जैसे ही रनवे पर लैंड कर रही थी, उसी दौरान विमान के एक पहिए का टायर फट गया। टायर फटने के बाद पहिए का रॉड भी रनवे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते विमान को रनवे से तत्काल हटाना संभव नहीं हो सका।

सभी यात्री सुरक्षित

घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है। घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

उड़ानों पर पड़ा असर

विमान के रनवे पर रुक जाने से एयरपोर्ट पर दूसरी उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। रिपोर्टों के अनुसार, रनवे बाधित होने के कारण प्रयागराज की उड़ान रद्द करनी पड़ी। विमान को रनवे से हटाने के लिए इंजीनियरों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। विमान हटाए जाने के बाद ही उड़ानों का सामान्य संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories