बगावती भाजपा पार्षदों ने भिवंडी में बनाया कांग्रेस समर्थित सेक्युलर मेयर

February 20, 2026 4:40 PM
Bhiwandi Mayor Election

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

महाराष्ट्र में भिवंडी मेयर चुनाव का नतीजा आ गया है जिसमें बीजेपी उम्मीदवार की हार हुई है और पार्टी से बगावत कर सेक्युलर फ्रंट बनाने वाले नारायण चौधरी की जीत हुई है। नारायण चौधरी अब भिवंडी के मेयर चुने गए है। नारायण चौधरी को इस चुनाव में कुल 48  वोट मिले हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद इस चुनाव की बागडोर संभाले हुए थे।

इस चुनाव में बीजेपी नेता नारायण चौधरी के नेतृत्व में नौ पार्षदों ने भाजपा से बगावत कर दूरी बना ली और ये सभी कांग्रेस के सपोर्ट वाले भिवंडी सेक्युलर फ्रंट के करीब चले गए और फिर उनके लीडर नारायण चौधरी मेयर चुन लिए गए। बीजेपी के कुछ पार्षदों के कांग्रेस के समर्थन वाले फ्रंट में जाने से भिवंडी में माहौल 2017 के मेयर चुनाव के जैसा हो गया था। भाजपा समर्थकों ने इस घटनाक्रम को रणनीतिक पैंतरा बताया था लेकिन सब फेल हो गया।

बीजेपी ने बगावत करने वाले पार्षदों पर कार्रवाई करने की बात कही है। ऐसा कहा जा रहा है कि बीजेपी में दरार तब शुरू हुई जब उसने अपना मेयर कैंडिडेट बदल दिया और नारायण चौधरी का पत्ता कट गया। पार्टी ने शुरू में नारायण चौधरी को पार्टी का कैंडिडेट बताया गया था, लेकिन बाद में उनकी जगह स्नेहा पाटिल को उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद नारायण चौधरी गुट ने दावा किया कि इस कदम से काउंसलर्स में नाराजगी पैदा हुई है।

नारायण चौधरी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए पहले ही बताया था कि बीजेपी ने पहले मुझे अपना मेयर कैंडिडेट बनाया था, लेकिन बाद में मुझे बदल दिया। उन्होंने कहा कि आठ पार्षदों के साथ, मैं सेक्युलर फ्रंट को समर्थन देने पर विचार कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि आखिरी फैसला लीगल कंसल्टेशन के बाद होगा।

वहीं सपा विधायक रईस शेख ने बताया कि मैंने भिवंडी के लोगों से वादा किया था कि सेक्युलर फ्रंट का मेयर चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा डेवलपमेंट से पता चलता है कि हम उस गोल के करीब हैं।
महाराष्ट्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष गणेश पाटिल ने इसकी पुष्टि की थी और बताया था कि बीजेपी के नौ पार्षद भिवंडी सेक्युलर फ्रंट का हिस्सा होंगे और हम शरद पवार गुट के साथ मिलकर गंभीर चर्चा कर रहे हैं।   

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now