9 प्रमोटिव आईपीएस अफसरों को अलॉट हुआ बैच

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उन 9 आईपीएस अफसरों को बैच अलॉट कर दिया गया है, जिन्‍हें आईपीएस अवॉर्ड किया गया था। ये राज्‍य पुलिस सेवा से प्रमोशन पाकर आईपीएस बने थे। इन्‍हें 2014 से 2016 बैच का आईपीएस अफसर बनाया गया था। इन अफसरों को वरिष्‍ठता के आधार पर बैच दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक उमेश चौधरी, मनोज कुमार खिलारी, रवि कुमार कुर्रे, चैनदास टंडन, सुरजन राम भगत, दर्शन सिंह मरावी और झाड़ूराम ठाकुर को 2014 बैच,  प्रफुल्ल ठाकुर को 2015  और विजय कुमार पांडे को 2016  बैच के आईपीएस होंगे।

गृह मंत्रालय ने इस संबंध में 14 फरवरी को आदेश जारी किए थे। इनमें 21 साल की सेवा वाले अफसरों को बैच अलाटमेंट में 6 वर्ष, 23 साल की सेवा वाले अफसरों को 7 वर्ष और 25 साल की सेवा वाले अफसरों को 8 वर्ष का लाभ दिया गया है। इस तरह 22 साल की सेवा वाले पांच अफसरों को 6 वर्ष तथा 23-24 साल की सेवा वाले अफसरों को 7 वर्ष का लाभ दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि जिन अफसरों को 2014 बैच दिया गया है, वे 2014 बैच की डायरेक्ट आईपीएस अफसर भावना गुप्ता के बाद सूची में रहेंगे। इसी तरह 2016 बैच वाले एकमात्र आईपीएस अफसर 2015 बैच के डायरेक्ट आईपीएस अफसर यू उदय किरण के बाद सूची में रहेंगे। गृह विभाग के अंडर सेक्रेटरी संजीव कुमार की ओर से जारी इस आदेश की प्रतियां छत्तीसगढ़ के चीफ सेक्रेट्री और डीजीपी के अलावा सैलरी मैटर्स के कारण छत्तीसगढ़ के अकाउंटेंट जनरल को भी भेज दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories