छत्तीसगढ़ में माइनिंग अधिकारियों के लिए मुखबिरी के शक में युवक की खंभे में बांधकर पिटाई, विडियो

June 16, 2025 3:07 AM
Balodabazar

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक वीडियो सामने आया है। इस विडियो में कुछ लोग युवक को खंभे से बांधकर बेल्ट से पिटाई कर रहें हैं। जानकारी के मुताबिक युवक पर माइनिंग अधिकारियों के लिए मुखबिरी करने के आरोप में युवक की पिटाई की गई। युवक को गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल खपरीडीह और कुम्हारी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खनन (माइनिंग) का व्यवसाय होता है, जिसमें ट्रैक्टरों से गिट्टी और पत्थर की ढुलाई की जाती है। इसमें कई ट्रैक्टर चालक गिट्टी और पत्थर की ढुलाई बगैर रॉयल्टी से ही करते हैं। ऐसे में ट्रैक्टर चालकों ने परमेश्वर पर शक था कि, उसने ही जानकारी देकर ट्रैक्टरों को जब्त कराया है। Balodabazar

जानकारी के अनुसार 12 जून को कुम्हारी का रहने वाला युवक परमेश्वर साहू बाईक से खपरीडीह कुछ काम के लिए गया हुआ था। खपरीडीह से वापस लौटते वक्त ट्रैक्टक चालक यशवंत पटेल और केवल केंवट ने उसे रोक लिया। दोनों ने परमेश्वर पर यह आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई की, कि वह माइनिंग विभाग के अधिकारियों को गांव में हो रही गतिविधियों और ट्रैक्टर चालको की जानकारी देता है। दोनो नें परमेश्वर को पकड़कर चौक पर खंभे से बांधकर डंडों और बेल्ट से उसकी बुरी तरह पिटाई की। कुछ देर बाद तीन और लोग दिलहरण वर्मा, दिग्विजय वैष्णव और आनंद दास भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी परमेश्वर की बेल्ट और डंडों से पिटाई की। परमेश्वर को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है।

युवक को बांधकर की गई पिटाई में सिर, पीठ, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परमेंश्वर ने गिधौरी थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में एक आरोपी यशवंत पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार ये मामला केवल मुखबिरी के शक में नहीं बल्कि प्रेमप्रसंग को लेकर भी था। परमेश्वर साहू का गांव की एक युवती के साथ अफेयर था, जिसको लेकर पहले भी गांव में विवाद हो चुका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now