कौन है असम की बेबीडॉल आर्ची ? सुर्खियां बटोरनी वाली तस्वीर क्या AI जेनरेटेड!

babydoll archita phukan

लेंस डेस्क। असम की मशहूर मॉडल और सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फूकन ( babydoll archita phukan ) जिन्हें लोग ‘बेबीडॉल आर्ची’ के नाम से जानते हैं, फिलहाल सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। हाल ही में अर्चिता ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह अमेरिकी एडल्ट फिल्म स्टार केंद्रा लस्ट के साथ नजर आ रही हैं जिसके बाद इंटरनेट पर अर्चिता तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों के बीच उत्सुकता और विवाद दोनों शुरू हो गया हैं। कुछ लोग इसे असली मान रहे हैं तो कुछ का कहना है कि यह तस्वीर शायद AI से बनाई गई हो।

कौन हैं अर्चिता फूकन उर्फ बेबीडॉल आर्ची?

दरअसल अर्चिता फूकन असम की एक मॉडल और इन्फ्लुएंसर हैं जो अपने अनोखे फैशन से भरे वीडियो के लिए जानी जाती हैं। वह कुछ दिन पहले सुर्खियों में आईं थीं जब उनका एक इंस्टाग्राम रील सामने आया था जिसमें वो केट लिन के गाने ‘डेम अन ग्र्र’ पर परफॉर्म किया था, इस वीडियो ने लाखों लोगों का ध्यान खींचा और कई इन्फ्लुएंसर्स को पप्रभावित किया था। अर्चिता की खास बात तो यह है कि वह असम की संस्कृति को आधुनिक फैशन के साथ मिलाकर अपनी अलग पहचान बनाती हैं।

केंद्रा लस्ट के साथ शेयर की तस्वीर ने बढ़ाई उत्सुकता

हाल ही में अर्चिता ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में केंद्रा लस्ट के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने केंद्रा की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनकी प्रोफेशनल अंदाज, आत्मविश्वास और सफलता से बहुत प्रभावित हैं। और इसे बेहद खास और यादगार बताया। फोटो के वायरल होने के बाद लोग हैरान हैं कि अर्चिता और केंद्रा लस्ट की जोड़ी कैसे बनी। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि अर्चिता ने अमेरिकी एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रख लिया है और यह तस्वीर मिशिगन में खींची गई है। लेकिन कई यूजर्स का मानना है कि यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई हो सकती है।

अर्चिता ने तोड़ी चुप्पी, लेकिन रहस्य बरकरार

इस तस्वीर को लेकर चल रही चर्चाओं पर अर्चिता ने एक पोस्ट के जरिए जवाब दिया लेकिन उन्होंने न तो तस्वीर की सच्चाई की पुष्टि की और न ही खंडन किया। अर्चिता ने लिखा ‘कुछ रास्ते निजी होते हैं, कुछ कदम सोचे-समझे होते हैं। चुप्पी में वह ताकत है, जो शब्दों में नहीं।’ इस बयान ने लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया।

विवादों के बीच बढ़ रही लोकप्रियता

अर्चिता अपने बोल्ड कंटेंट और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं, वह स्थानीय संस्कृति को वैश्विक ट्रेंड्स के साथ मिलाकर अपनी अनोखी छाप छोड़ती हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोग इंटरनेट पर ‘अर्चिता फूकन वायरल वीडियो’ और ‘बेबीडॉल आर्ची’ जैसे कीवर्ड्स सर्च कर रहे हैं।
इससे पहले भी अर्चिता एक कथित निजी वीडियो लीक होने की वजह से चर्चा में थीं जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। लेकिन इन विवादों के बावजूद, बेबीडॉल आर्ची ने अपने फैंस का दिल जीत रखा है। उनकी यह तस्वीर उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ा रही है ।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now