खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवान शहीद

accident

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आज भीषण हादसे में सेना के 10 जवान शहीद हो गए। भद्रवाह-चंबा सड़क के खानी टॉप क्षेत्र में भारतीय सेना का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में अन्य 10 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे की खबर मिलते ही सेना और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। घायल सैनिकों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद एयरलिफ्ट करके उधमपुर के कमांड अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार नजर रख रही है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अस्पताल के अधिकारियों से संपर्क कर घायलों की हालत जानी और हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी इस घटना पर गहरा शोक जताया है।

यह इलाका पहाड़ी और दुर्गम होने के कारण जाना जाता है, जहां तीखे मोड़, खराब मौसम और फिसलन भरी सड़कें अक्सर ऐसी दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं। चश्मदीदों के मुताबिक वाहन संतुलन खोकर कई फीट नीचे गिरा और मलबे में दब गया, जिससे रेस्क्यू टीम को पहुंचने में काफी मुश्किल हुई।

सेना के नाइट कोर ने भी इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि ऑपरेशन के दौरान खराब मौसम और खतरनाक इलाके में वाहन सड़क से फिसल गया। घायलों को बेहतर इलाज के लिए आगे भेजा गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now