पहली बार बस्तर में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक लेंगे शाह, CM योगी, विष्णु देव साय, मोहन यादव और पुष्कर धामी होंगे शामिल

Amit Shah

रायपुर। छत्तीसगढ़ से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 19 मई को बस्तर दौरे पर रहेंगे। खास बात यह है कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद उनका यह पहला बस्तर दौरा होगा, जिसे काफी अहम माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, अमित शाह बस्तर में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि बैठक में क्षेत्रीय विकास, सुरक्षा व्यवस्था और राज्यों के बीच समन्वय जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। खासतौर पर बस्तर जैसे संवेदनशील इलाके में शांति और विकास को लेकर रणनीति पर फोकस रहेगा।

अमित शाह का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि हाल के समय में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद हालात में सुधार का दावा किया जा रहा है। ऐसे में उनका बस्तर पहुंचना केंद्र सरकार के लिए एक बड़ा संदेश भी माना जा रहा है।

इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पद्मश्री फूलबासन बाई के अपहरण की कोशिश, चार आरोपी गिरफ्तार

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now