INDIGO के संकट के बीच रेलवे का ऐलान, कई प्रमुख ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त कोच

December 5, 2025 6:42 PM

INDIGO हवाई यात्रा में फंसे हजारों यात्रियों को राहत देने के लिए भारतीय रेलवे तुरंत आगे आया है। इंडिगो की उड़ानें लगातार रद्द होने से परेशान लोगों को ट्रेन से सफर करने का बेहतर विकल्प मिले, इसलिए रेलवे ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में तुरंत एक्स्ट्रा कोच जोड़ दिए हैं। ये कोच आज से ही लगने शुरू हो गए हैं। जिन ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाई गई हैं:

नई दिल्ली-जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस (12425/12426) में एक अतिरिक्त थर्ड AC कोच
नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (12423/12424) में भी एक अतिरिक्त थर्ड AC कोच
नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस (12045/12046) में एक अतिरिक्त चेयर कार कोच
नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस (12029/12030) में एक अतिरिक्त चेयर कार कोच

रेलवे के इस कदम से इन रूट्स पर वेटिंग टिकट वाले सैकड़ों यात्री कन्फर्म सीट पा सकेंगे। अगर आपका प्लान भी इन शहरों की यात्रा का है तो फौरन टिकट चेक करें।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now