चेन्नई से मिले अलर्ट के बाद कोलंबो में विमान की जांच

Aircraft check in Colombo

नई दिल्‍ली। (Aircraft check in Colombo) पहलगाम हमले के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियां सीमा पार होने वाली हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। इसी क्रम में आज शनिवार को चेन्नई से मिले अलर्ट के बाद श्रीलंका में एक विमान की जांच की गई। भारत में वांछित एक संदिग्ध के विमान में होने की आशंका जताई गई थी।

श्रीलंकाई एयरलाइंस ने प्रेस विज्ञप्‍ति जारी कर बताया है कि चेन्नई से कोलंबो पहुंची उड़ान UL 122 (विमान 4R-ALS) की सुबह 11:59 बजे लैंडिंग के बाद व्यापक सुरक्षा जांच की गई। यह जांच चेन्नई क्षेत्र नियंत्रण केंद्र से मिले एक अलर्ट के आधार पर की गई, जिसमें भारत में वांछित एक संदिग्ध के इस उड़ान में सवार होने की आशंका थी।

स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से विमान की गहन जांच की गई और इसे बाद में आगे के संचालन के लिए सुरक्षित घोषित किया गया। हालांकि, अनिवार्य सुरक्षा प्रक्रियाओं के कारण अगली निर्धारित उड़ान UL 308, जो सिंगापुर के लिए थी उसमें देरी हो गई।

श्रीलंकाई एयरलाइंस ने बयान जारी कर कहा, “हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि उच्चतम सुरक्षा मानकों का लगातार पालन किया जाए।”

यह भी देखें : पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश नाकाम, सनातनी एकता मंच के दो गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now