एयर इंडिया की फ्लाइट में झटकों से यात्रियों में हड़कंप, 10 मिनट तक अटकी रही सांसें, बिखर गई नाश्ते की प्लेट

June 25, 2025 12:03 PM

पटना। दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया( AIR INDIA ) की एक फ्लाइट मंगलवार को अचानक हवा के तेज झोंकों में फंस गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। विमान में चीख-पुकार की स्थिति बन गई और करीब 10 मिनट तक यात्री डरे-सहमे रहे।

एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर एआई 0407 को दिल्ली से पटना के लिए दोपहर 2:40 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यह 6 घंटे की देरी के बाद रवाना हुई। पटना पहुंचने से कुछ समय पहले ही विमान तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गया। इस दौरान विमान में झटके महसूस हुए, जिससे यात्रियों का सामान और केबिन में परोसा जा रहा जलपान इधर-उधर बिखर गया। विमान में सामान रखने वाली डिक्कियां भी खुल गईं, जिससे यात्रियों का सामान नीचे गिर गया।

एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि अचानक आए हवा के तेज झोंके ने विमान को असंतुलित कर दिया। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से 10 मिनट में ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। इस दौरान केबिन क्रू ने भी यात्रियों को शांत रखने की कोशिश की और लगातार अनाउंसमेंट कर आश्वासन दिया कि सब ठीक है।

मीडिया खबरों के अनुसार, आखिरकार, दोपहर 4:10 बजे विमान को पटना हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। खराब मौसम के कारण हुई इस घटना में पायलट की सतर्कता ने बड़ा हादसा टाल दिया। लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और चालक दल की तारीफ की

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now