छत्तीसगढ़ में अब BJP विधायक पुरंदर मिश्रा ठगी का शिकार, नितिन नबीन का PA बनकर ठग ने किया फोन और लग गई चपत

BJP

रायपुर। छत्तीसगढ़ में BJP विधायक धरमलाल कौशिक के बाद एक और विधायक अपराधियों का निशाना बन गए। इस पर एक बीजेपी विधायक को ठगों ने अपना निशाना बनाया और ठगी कर ली।

इस बार अपराधियों के निशाने पर बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा थे। पुरंदर मिश्रा ठगी का शिकार हो गए हैं। आरोपी ने खुद को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पर्सनल असिस्टेंट (PA) बताकर विधायक से संपर्क किया और डीजल डलवाने के नाम पर पैसे ट्रांसफर करवा लिए।

जानकारी के मुताबिक, ठग ने फोन कर खुद को नितिन नबीन का करीबी बताते हुए तत्काल मदद की जरूरत बताई। झांसे में आकर विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने सेवक नारायण मिश्रा के माध्यम से आरोपी के बताए बैंक खाते में दो किस्तों में कुल 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवा दिए। इसमें 4500 रुपए और 5500 रुपए अलग-अलग भेजे गए।

बाद में जब विधायक को शक हुआ तो उन्होंने नितिन नबीन के वास्तविक PA के बारे में जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि कॉल करने वाला व्यक्ति फर्जी था और विधायक के साथ साइबर ठगी की गई है।

मामले का खुलासा होने के बाद सेवक नारायण मिश्रा की शिकायत पर खमहरडीह थाना में धारा 318(4) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। शिकायत में उस मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट की जानकारी भी दी गई है, जिसका इस्तेमाल ठगी के लिए किया गया।

इससे पहले रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वर्तमान विधायक धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के दौरान लूट का शिकार हुए थे। 18 मई की सुबह करीब 7:15 बजे बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। घटना उस समय हुई जब सड़क पर ट्रैफिक बेहद कम था। पुलिस ने मामले में जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया था।

यह भी पढ़ें: अमित शाह के दौरे के बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक से मोबाइल लूट

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories