अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 25 फीसदी अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे

नई दिल्ली: दिवाली से पहले मोदी सरकार (Modi government)ने बड़ा फैसला किया है। 25 प्रतिशत अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे। इसके अलावा अग्निवीरों का सेवा कार्यकाल 2 साल बढ़ाया गया है। अग्निवीरों का सेवा कार्यकाल 4 साल से बढ़ाकर 6 साल किया गया है। 75 प्रतिशत अग्निवीर सेना में 6 साल रहेंगे। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने इस बात की जानकारी दी।

चीफ ऑफ डिफेंस ने और क्या कहा

उन्होंने कहा, “आज इंडियन डिफेंस फोर्सेज के लिए और हमारे अग्निवीरों के लिए आज बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। आज कैबिनेट ने सारे अग्निवीरों के लिए एक पाथवे क्रिएट किया है जिससे कि वो इंडियन डिफेंस फोर्सेज में अब्जॉर्ब हो जाएं। इसका मैं पहले सैलिएंट पॉइंट्स बताता हूं और उसके बाद विस्तार में इस अनाउंसमेंट के बारे में बताऊंगा। जैसे आपको ज्ञात है, 14 जून 2022 में अग्निपथ स्कीम इंट्रोड्यूस किया गया था। उस समय भी यह बात हुई थी कि हम अग्निवीरों का कंटीन्यूअस परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन करेंगे और टाइम टू टाइम स्कीम को रिव्यू करेंगे। इन चार अभी फर्स्ट बैच ऑफ अग्निवीर्स का 4 साल खत्म होने वाला है।

इन 4 सालों के दौरान जो हमने उनका परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन किया, बहुत ही पॉजिटिव फीडबैक उनके परफॉरमेंस के बारे में हमको मिला है।”

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बताया, “जैसा आप जानते हैं, मेरिट के हिसाब से 25% ऑफ अग्निवीर्स को जो है, रेगुलर फोर्सेज में एनरोल किया जाएगा। अभी पहले यह था कि 75% अग्निवीर्स को एग्जिट होना था सोसाइटी में ऐज डिसिप्लिन्ड एंड मोटिवेटेड यूथ। लेकिन अभी इस स्कीम के अंतर्गत रिमेनिंग 75% अग्निवीर्स को एक और इंगेजमेंट पीरियड, दो साल का एक और इंगेजमेंट पीरियड का ऑफर दिया जाएगा। जब वो ये दो साल का इंगेजमेंट पीरियड खत्म करेंगे सारे विलिंग अग्निवीर्स को आर्म्ड फोर्सेज में एनरोल किया जाएगा, सब्जेक्ट टू ऑब्जेक्टिव सिलेक्शन क्राइटेरिया। ये चार मेजर पहलू हैं इस स्कीम के। जो हमने स्कीम का ऑब्जेक्टिव असेसमेंट किया।”

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बताया, “ऑर्गेनाइजेशनल एफिशिएंसी और ऑपरेशनल रिक्वायरमेंट्स के बाद अग्निवीर्स का आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस चाहे फिजिकल फिटनेस में हो, मोटिवेशन लेवल्स में हो, मोराल में हो या टेक्नोलॉजिकल प्रोवेस में हो, यह सामने आया। जैसे मैंने बताया इसमें से 25% जो 4 साल का अपना एंगेजमेंट पीरियड खत्म करेंगे, 25% को रेगुलर सोल्जर्स में एनरोल किया जाएगा। हमारे रेकमेंडेशन पे इंडियन डिफेंस फोर्सेज ने रेकमेंड किया है कि इन 75% अग्निवीर्स को एक सेकंड एंगेजमेंट पीरियड 2 साल का दिया जाए। आज यह सेकंड एंगेजमेंट पीरियड ऑफ 2 इयर्स कैबिनेट ने इसको अप्रूव किया है।”

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बताया, “जब यह अपना सेकंड एंगेजमेंट पीरियड ऑफ 2 इयर्स कम्प्लीट करेंगे…सभी अग्निवीरों को, सभी अग्निवीरों को भारतीय सशस्त्र बलों में नियमित सैनिकों के रूप में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा, जो उनकी इच्छा और चयन के वस्तुनिष्ठ मानदंडों पर निर्भर करेगा।”

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बताया कि चार साल के कम्प्लीशन के बाद सभी अग्निवीरों को मौका दिया जाएगा कि वो इंडियन आर्म्ड फोर्सेस में रेगुलर सोल्जर्स बनें, उनके विल्लिंगनेस पर और हमारे ऑब्जेक्टिव सिलेक्शन क्राइटेरिया पर। ये इंट्रोडक्शन सेकंड इंगेजमेंट पीरियड का दो साल का 75% अग्निवीर्स के लिए काफी डेलिब्रेट रीजनिंग के बाद, रिव्यू के बाद किया गया है और ये दोनों पहलुओं को मीट करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories