एशियन गेम्स हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया, फाइनल में पहुंचा

नागोया (जापान) | एशियन गेम्स 2026(Asian Games) में पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हरा दिया। आखिरी मिनट में अभिषेक के गोल ने भारत को फाइनल में पहुंचा दिया। मुकाबले की शुरुआत भारत के नाम रही। पहले क्वार्टर में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 5वें और 13वें मिनट पर दो गोल दागकर टीम को 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।

दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया। भारत के लिए सुखजीत सिंह ने 23वें मिनट पर गोल किया, जबकि पाकिस्तान के अबू मोहम्मद ने 30वें मिनट पर जवाब दिया। हाफ टाइम तक भारत 3-1 से आगे था। तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने दबाव बनाया और एक गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया। चौथे क्वार्टर में 49वें मिनट पर वहीद राणा के गोल से स्कोर 3-3 की बराबरी पर आ गया।

मुकाबला पेनल्टी शूटआउट की ओर बढ़ता दिख रहा था, लेकिन 60वें मिनट पर अभिषेक ने निर्णायक गोल कर भारत को 4-3 से जीत दिला दी।

अब भारत गोल्ड मेडल के लिए फाइनल में खेलेगा। दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया और कोरिया के बीच मुकाबला होगा। इसमें जीतने वाली टीम भारत का सामना करेगी। यह जीत भारत-पाकिस्तान हॉकी Rivalry में एक और यादगार पल बन गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now