नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन की बैठक दिल्ली (Delhi) के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में हुई। बैठक करीब साढ़े तीन घंटे चली। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभी दल एकजुट हैं।गठबंधन ने लोकतंत्र बचाने के लिए 6 सूत्रीय प्लान तैयार किया है:
- 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर सेव डेमोक्रेसी मार्च निकाला जाएगा।
- 6 अक्टूबर को विपक्षी दलों के सांसद चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे।
- अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगेंगे।
- पांच बड़ी रैलियां आयोजित की जाएंगी।
- 1 नवंबर को दिल्ली में बड़ी रैली होगी, जिसमें वोट चोरी का मुद्दा उठाया जाएगा।
- सुप्रीम कोर्ट में SIR से जुड़े सभी मामलों का जल्द निपटारा हो।
नेताओं के बयान
ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को “वैनिश कुमार” कहा और कहा कि वे चोर और डाकू हैं, उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में वोट चोरी करके जीत हासिल की गई और बंगाल में लूट मचाई गई।
राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य मुद्दा वोट चोरी है। हम इसे चुपचाप बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिन्होंने लोकतंत्र बर्बाद किया, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ईवीएम और मतदाता सूची में हेरफेर की शिकायतों पर चुनाव आयोग ने ध्यान नहीं दिया। जब सबूत सामने आए तो SIR का सहारा लिया गया। 13.3 करोड़ मतदाताओं को सूची से हटा दिया गया, जिससे उनका लोकतंत्र में हिस्सा लेने का अधिकार छिन गया।
रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा दुख यही है कि कमर कसे इंडिया गठबंधन एकजुट है।
बैठक में सोनिया गांधी और ममता बनर्जी भी एक-दूसरे से बात करते दिखे। उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन ने भी अपनी बात रखी।गठबंधन की मांग है कि CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और SIR से जुड़े मामलों का शीघ्र निपटारा हो।








