इजराइल जा रही फ्लाइट को क्रैश कराने की कोशिश, पायलट पर चाकू से हमला, एक मिनट में विमान करीब 17 हजार फीट नीचे

Israel Dubai flight : दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की एक फ्लाइट को हाईजैक कर क्रैश कराने की कोशिश बुधवार सुबह हुई। को-पायलट ने साथी पायलट पर चाकू से हमला किया और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की। दूसरे पायलट और यात्रियों ने मिलकर उसे रोक लिया। घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। महज एक मिनट में विमान करीब 17 हजार फीट नीचे आ गया। इसके बाद विमान से हाईजैक का अलर्ट भेजा गया।

क्या-क्या हुआ विमान में?

विमान ने पहले इमरजेंसी कोड (7700) और फिर हाईजैक कोड (7500) भेजा।
फ्लाइट रडार के अनुसार विमान दो मिनट में 34,000 फीट से घटकर 16,600 फीट पर आ गया।
कॉकपिट में पायलटों के बीच झगड़ा हुआ। एक पायलट ने विमान को नीचे गिराने की कोशिश की।
आगे बैठे कुछ यात्री कॉकपिट की तरफ भागे और हमलावर को बाहर निकाला।
विमान में सादे कपड़ों में दो और पायलट भी सवार थे, जिन्होंने नियंत्रण संभालने में मदद की।
घायल पायलट की हालत गंभीर थी। एक इजराइली डेंटिस्ट ने उसका प्राथमिक उपचार किया।

इजराइल की प्रतिक्रिया

हाईजैक अलर्ट मिलते ही इजराइली एयरफोर्स ने फाइटर जेट भेज दिए। उनकी निगरानी में विमान का रास्ता बदलकर सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में करीब 180 यात्री सवार थे, जिनमें लगभग 150 इजराइली नागरिक थे। इजराइल ने कुछ समय के लिए अपना एयरस्पेस भी बंद कर दिया था। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ आपात बैठक की।

जांच शुरू

इजराइली सुरक्षा एजेंसियां इस घटना को संभावित आतंकी हमले के एंगल से भी जांच रही हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार हमला करने वाले पायलट ओमान के नागरिक बताए जा रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि समय रहते काबू न पाया होता तो यह 9/11 जैसी बड़ी घटना बन सकती थी। सभी यात्री सुरक्षित हैं। जांच जारी है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now